बेगूसराय: बेगूसराय में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विभिन्न थाना की पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर विभिन्न थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च का आयोजन किया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले में मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.