झाझा विधानसभा क्षेत्र 242 के गौरा पंचायत स्थित बूथ संख्या 43 पर मंगलवार को स्वीप कोषांग जमुई की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं एवं नए मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। उक्त जानकारी 10 बजे दी। वक्ताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है, इसलिए 11 नवंबर को हर मतदाता को मतदान में भाग लेना चाहिए।