ग्वालियर गिर्द: क्रियेटिव हाउस ने चेंबर चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए, अध्यक्ष पर फैसला बाद में
क्रियेटिव हाउस ने मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिए बुधवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फिलहाल 5 पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।अध्यक्ष पद पर कुहासा बरकरार है। क्रियेटिव हाउस के राधेश्याम भाकर ने संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बंसल, संदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गोयल, राकेश अग्रवाल को चुनाव लड़ने की घोषणा की है।