कानपुर: नवाबगंज में दरोगा ने पहले दीनू गैंग के शातिर को किया इशारा, फरार होने के बाद दी दबिश, वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज में तैनात दरोगा पर दीनू गैंग के शातिर को फरार कराने का आरोप लगा है।रविवार दोपहर 2:00 बजे प्रकरण से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दीनू गैंग के आरोपी आशुतोष शुक्ला को दरोगा इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है।वहीं आरोपी के फरार होने के बाद दरोगा ही पुलिस टीम के साथ दबिश डालने पहुंचा है।