कानपुर: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए श्यामनगर शुभम द्विवेदी की द्विमासिक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। हमले में कानपुर के श्याम नगर में शुभम द्विवेदी की द्विमासिक पुण्यतिथि पर रविवार 1 बजे श्याम नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।