सिवनी: बंजारी के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
Seoni, Seoni | Apr 4, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडला रोड पर बंजारी के पास अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। शनिवार को बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति रहमान खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।