श्रीनगर: तारानगर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
पूर्णिया-श्रीनगर जानेवाली मुख्य मार्ग के तारानगर के समीप मंगलवार को दो बजे सड़क पार कर रहे बकरी को बचाने के क्रम में बाईक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर घायल हो गया। स्थानीय लोंगो ने बताया तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक के सामने बकरी आ गया। बकरी को बचाने के क्रम में बाईक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर गिरकर घायल हो गया।