बरेली: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर बरेली में एक्शन प्लान, 19 से 26 जनवरी तक स्वच्छता, खेल और सम्मान समारोह
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को भव्य रूप देने के लिए बरेली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 19 से 26 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर और गांव दोनों जगह सफाई कर्मियों की टीम बनाकर