बरेली: फतेहगंज पश्चिमी के मनकरी गांव में पागल कुत्ते का आतंक, 4 बच्चे और एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी में मकर संक्रांति के दिन एक कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद लेने पहुंचे बच्चों पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना में चार बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा व पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग की