बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर निवासी सेल्समैन पर गुंडा टैक्स न देने पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला मामले में हिरासत में लिए गए 2 आरोपी
Baraut, Bagpat | Jun 12, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओसिक्का में मंगलवार को गुंडा टैक्स न देने पर सेल्समैन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित सचिन शर्मा निवासी धनौरा सिल्वर नगर हल्दीराम नमकीन की सप्लाई करता है। फ्री में नमकीन न देने पर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने हमला किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ₹20000 रुपये की लूट भी की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।