बालोद: पीपरछेड़ी के तांदुला नहर में बाप-बेटी समेत 3 लोग बहे, पिता का शव बरामद, बेटी लापता, एक बच्ची बचाई गई
Balod, Balod | Apr 28, 2026 बालोद जिले में तांदुला नहर में नहाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पिता, बेटी और एक रिश्तेदार बच्ची तेज बहाव में बह गए। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को बचा लिया, जबकि पिता और बेटी पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची।