🌊 कोसी नदी में नहाने से बचें, सुरक्षित रहें — सोमेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
हाल ही में हुई दुःखद घटना के मद्देनज़र अल्मोड़ा पुलिस लगातार कर रही निगरानी व जन-जागरूकता।
आज दिनांक 26.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी द्वारा कोसी नदी के आसपास भ्रमण किया गया। इस दौरान कुछ युवक नदी में नहाते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल नदी से बाहर निकलवाकर समझाइश दी गई तथा नदी में नहाने से होने वाले संभावित खतरों एवं हाल ही में हुई दुःखद घटना की जानकारी देते हुए भविष्य में नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
अल्मोड़ा पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर एवं बहाव अचानक बढ़ सकता है। अतः किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं तथा अपने बच्चों एवं परिजनों को भी नदी में नहाने या गहरे पानी के समीप जाने से रोकें।
🚨 आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
🌊 नदी में न उत�
Dehradun, Dehradun | Jun 26, 2026