आरोन वार्ड 4 में फर्जी दस्तावेज पर मनोज लोधी ने अपने पिता रणधीर सिंह लोधी और छोटे भाई राजकुमार लोधी की प्रॉपर्टी पर आधार फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर फरार हो गया। 19 नवंबर को आरोन थाना में दर्ज शिकायत में रणधीर और राजकुमार लोधी ने कहा, बीते रोज को फाइनेंस कंपनी के नोटिस से पता चला। पार्षद सोनू रघुवंशी, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने गड़बड़ी की पुष्टि की।