अम्बाला: आरटीओ विभाग के चपरासी को ड्राइवर ने चलती गाड़ी से फेंककर इंपाउंड की गाड़ी लेकर हुआ फरार, पीड़ित अस्पताल में हुआ भर्ती
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 कल दोपहर पुलिस ने नारायणगढ़ में नाका लगाया हुआ था, तभी आरटीओ अधिकारी ने बिना कागजात के एक ट्रक को इंपाउंड कर दिया। चपरासी सुरेश को ट्रक में बिठाकर ड्राइवर के साथ ट्रक पार्किंग में लगाने को कहा गया। लेकिन सुरेश को धक्का देकर ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। चोटिल सुरेश को अस्पताल पहुंचाकर केस दर्ज किया गया है।