अम्बाला: नारायणगढ़ रोड स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की रेड, संयुक्त टीमों की जांच जारी
Ambala, Ambala | Mar 26, 2024 अंबाला शहर के नारायणगढ़ रोड स्थित श्री कृष्णा अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग टीम की रेड जारी है। अस्पताल के अंदर स्वास्थ्य विभाग व सीएम फ्लाइंग और सीआईए 1 की टीम मौजूद है। अस्पताल पर आरोप है कि नशा छुड़वाने के नाम पर मरीजों को नशे की ही प्रतिबंधित गोलियां दी जा रहीं हैं।