अम्बाला: 31 मार्च को मोहड़ा मंडी में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने हेतु महिला किसानों ने इलाके के किसानों से की अपील
Ambala, Ambala | Mar 26, 2024 31 मार्च को मोहड़ा मंडी में आयोजित होने वाले शहीद शुभकरण के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने हेतु महिला किसानों ने अन्य किसानों से अपील की है। बता दें कि इस दौरान सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि जिन पुलिस वालों ने शुभकरण को शहीद किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।