अम्बाला: शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा कैथल से शुरू: अंबाला में 31 को श्रद्धांजलि समागम
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा 2 दिन बाद मंगलवार को कैथल के चीका से शुरू हुई। कलश यात्रा गुहला चीका के कई गांव से होते हुए अंबाला पहुंचेगी। अंबाला कैंट में किसानों ने एक बड़े समागम का आयोजन किया है जिसमें कहीं बड़े नेता मौजूद रहेंगे।