भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर भाजयुमो की कार्य योजना बैठक हुई। बैठक में युवा सम्मेलन और रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय शोध प्रमुख राजवंश सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को अमांपुर के रॉयल गार्डन में युवा सम्मेलन होगा, जिसमें 1000 से अधिक युवा शामिल होंगे।