दरभंगा: दरभंगा में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 24 केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा
दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग के सिपाही (प्रचालक) के 933 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रही।