फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर मोड़ से बुधवार की सुबह 10:30 बजे पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त कमलेश प्रसाद दीक्षित निवासी ग्राम नमामऊ थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर कमलेश प्रसाद दीक्षित को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष बकेवर सुमित देव पांडे आदि रहे।