बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति के नाम पर महिला ने निकलवाया वीआईपी सिम कार्ड, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले छोटेलाल ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके जान पहचान की महिला ने उनके नाम आधार कार्ड से वीआईपी सिम निकलवा लिया,अब लोगों से फोन कर वह पैसे हड़पने का काम करती है और उनको अपने जाल में फसती है जिसको लेकर आज उन्होंने SSP को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है और मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।