ओबरा: भाजपा कार्यालय में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा डाला स्थित अपने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रविवार के दोपहर 1:00 बजे बैठक की गई जहां सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी राज्य मंत्री से मुलाकात की और अपनी विभिन्न समस्याएं राज्य मंत्री के सामने रखी।