ओबरा: चोपन नगर में बंदर 30 से ज्यादा लोगों को कर चुका है घायल, वन रेंजर ने कहा- बंदर को पकड़ना हमारी जिम्मेदारी नहीं है
चोपन नगर में पिछले एक महीने से एक बंदर ने आतंक मचा के रखा है जहां नगर के विभिन्न इलाकों में जैसे चोपन बेरियल मुख्य बाजार में अब तक 30 से ज्यादा लोगों को बंदर ने काट कर घायल कर दिया है जहां स्कूली बच्चे सामान ले जाती महिलाएं एवं ऑटो चालक समेत बाइक चालक मुख्य रूप से शामिल हैं जिससे लोगों में खासा आक्रोश है, मामले को लेकर विभागीय अधिकारी पल्ला झाड़ने दिखाई दिए