कवाई में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा व शिवमहापुराण का शुभारंभ कवाई कस्बे में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा तथा श्री कृष्ण गौशाला परिसर में संगीतमय शिवमहापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।