गभाना: बलवंत नगलिया के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
गभाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गांव बलवंत नगलिया के पास बंबा मार्ग पर हुई, जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव नारायनपुर नगलिया निवासी रिहान और फरान बाइक से गभाना की ओर आ रहे थे।