राजगढ़: केसानिया जोहड़ भाकरां में 41 दिवसीय तपस्या पूर्ण, हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए संतों ने दिया संदेश
Rajgarh, Churu | Jun 14, 2026 हरियाणा सीमावर्ती भाकरां स्थित तपोभूमि केसनियां जोहड़, बाबा श्योपुरी जी धाम में आयोजित 41 दिवसीय तपस्या रविवार को पूर्ण हुई। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।अलख आश्रम बहल के महंत विकास गिरी महाराज के आह्वान और बाबा हर्ष गिरी महाराज के सान्निध्य में इस यात्रा में ग्रामीण, साधु-संत, महिला मोजूद रहे।