ललितपुर: पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए शहर की प्रमुख मार्गों की खोदी गई सड़कों की दुर्दशा पर बु. वि. सेना ने व्यक्त किया गहरा रोष
आज स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा शहर में तमाम सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा पेयजल के लिए खोदी गई सड़क की गुणवत्ता विहीन मरम्मत के विरोध में बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर शहर भर की खस्ताहाल सड़कों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सड़कों को दुरुस्त कराई जाने की मांग की है।