बारां: डेरू माताजी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jun 10, 2025 नेशनल हाईवे 27 डेरू माताजी के पास मंगलवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार माथनी गांव निवासी दशरथ पुत्र रामप्रसाद मेघवाल बाइक से अंता जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दशरथ गिरकर घायल हो गया।