बारां: मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने से परेशान सतना के मजदूरों ने मिनी सचिवालय के सामने दिया धरना
Baran, Baran | Jun 10, 2025 मध्य प्रदेश के सतना जिले के करीब दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने दो दिन से जिला कलेक्टर के बाहर डेरा डाल रखा है जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर खोदे गए गढ़ो का भुगतान लंबे समय से नहीं होने के कारण अपनी पीड़ा को बताया मजदूर राम जीवन व मनोज कुमार ने बताया कि वह करीब डेढ महीने पहले नारगढ़ वन भूमि पर गड्ढे खोदने के लिए आए थे जिनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ।