केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरा मुआवजा मिले बिना ही कार्रवाई की जा रही है, जिससे वे परेशान हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे सामने आए वीडियो में महिलाएं और स्थानीय लोग बुलडोजर के सामने जमीन पर बैठे दिखे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।