डीग: चार दशक से मरम्मत की बाट जोह रहा डीग महल का केशव भवन, ASI की लापरवाही से बढ़ी जर्जरता
डीग महल परिसर में रूपसागर के समीप स्थित एक मंजिला वर्गाकार मंडप, जिसे सामान्यतः बारादरी या केशव भवन के नाम से जाना जाता है, अपनी अनूठी स्थापत्य कला और वर्षा ऋतु का कृत्रिम वातावरण तैयार करने वाली विशेष संरचना के लिए प्रसिद्ध है।