निवास: ग्राम पिपरिया में वरिष्ठ भाजपा नेता के सूने मकान पर चोरी, मौके पर पहुंची निवास पुलिस
Niwas, Mandla | Nov 9, 2025 ग्राम् पिपरिया में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। भाजपा नेता एवं निवास मंडल के पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। घटना उस समय हुई जब यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा अपने छोटे बेटे से मिलने अमेरिका गए हुए हैं घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई हैं जानकारी मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।