जनपद के सिधौली कस्बे के नरोत्तम नगर मोहल्ले में रहने वाली मां बेटी के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हो गया था। जिसके बाद मां ने बेटी को डांट फटकार लगा दी। इसके बाद नाराज होकर बेटी ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिवार ने बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।