एलआईसी बिल्डिंग के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कोटुवां गांव निवासी सुदेश महतो, सचिन नायक और रितुन प्रधान एक ही बाइक पर सवार होकर पोटका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से पवन चौक की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।