चंदिया: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 15, 2026 उमरिया जिले में एक सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरवाह निवासी 60 वर्षीय राधा बाई यादव बाइक से बिरसिंहपुर पाली से उमरिया आ रही थीं।इसी दौरान अमहा फाटक के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।