कैराना: कैराना के बसेड़ा गांव में बारिश के कारण ग्रामीण के मकान की कच्ची छत का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
कैराना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इसी के चलते गांव बसेड़ा निवासी इश्तियाक के मकान की कच्ची छत का हिस्सा बुधवार को भर—भराकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित ने बताया कि वह गांव में मस्जिद में इमामत करते हैं। वह आंखों से कमजोर हैं और अपनी मां दिन्नी के साथ रहते हैं।