बैराड़: तहसील परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन,विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की सुनी समस्या
बैराड़ तहसील परिसर में विधायक कैलाश कुशवाह के आव्हान पर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम जेपी गुप्ता,तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश,कार्यपालिक तहसीलदार अजय परसेडिया,जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जहा जनता दरबार मे 42 आवेदन प्राप्त हुये। जनता दरबार सोमवार दोपहर 3 बजे तक चलता रहा।