मेहगांव: वार्ड 4 लक्ष्मण तलैया हनुमान मंदिर गोहद से अज्ञात चोर ने किया फरियादिया के गले से मंगलसूत्र चोरी ,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 31, 2024 गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादिया नीता राजोरिया पत्नी कमलेश राजोरिया निवासी वार्ड 4 गोहद ने पुलिस को बताया। कि लक्ष्मण तलैया हनुमान मंदिर वार्ड 4 गोहद में कथा का आयोजन किया गया था।जहां कथा के दौरान कोई अज्ञात चोर गले से मंगलसूत्र चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत लगभग 47000 रुपए बताई है। गोहद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।