हाटा: सूरज की मौत पर नया खुलासा: वाई-फाई एंटीना का तार हाईटेंशन लाइन से सटने से उतरा करंट, मौके पर चली गई जान
सूरज की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि मोबाइल दुकान पर काम के दौरान वाई-फाई एंटीना का तार पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से सट गया। करंट उतरते ही सूरज उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।