कैराना: मंगलपुर गांव में बेकाबू पिकअप गाड़ी ने 70 वर्षीय वृद्धा को मारी टक्कर, वृद्धा की हुई मौत
गांव मंगलपुर निवासी 70 वर्षीय पालो देवी रात्रि करीब नौ बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दूध सप्लाई करने वाली पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।