कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान कांवड़िया डूबा, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला बाहर
हरियाणा के पानीपत निवासी सोनू शुक्रवार को कांवड़ में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आया था। गंतव्य की ओर प्रस्थान करने से पूर्व वह कोतवाली क्षेत्र के ब्रिज के निकट यमुना घाट पर रुका था। कुछ देरी के बाद वह यमुना नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान यमुना के बहाव के साथ वह गहरे कुंड में डूब गया। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया।