बीकानेर: गंगाशहर इलाके के निवासी युवक के साथ ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर एक लाख से ज्यादा की ठगी, मामला आज दर्ज
एक शख्स सोशल मीडिया पर दिए विज्ञापन के आधार पर सामान खरीदने के चक्कर में एक लाख रुपए से ज्यादा राशि की ठगी का शिकार हो गया। अब पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाई है,लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जब से रुपए भेजे हैं,तब से उस व्यक्ति से संपर्क नहीं हो रहा है। गंगाशहर में रहने वाले राम सोलंकी के परिवार में शादी के लिए कुछ सामान खरीदना था।