सारठ: थाने में 22 वर्षीय विवाहिता के गायब होने की शिकायत, गांव के युवक पर भगाने का आरोप, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता के गायब होने का मामला गुरुवार शाम 7:30 बजे थाने पहुंचा है। वही विवाहिता के पति ने गांव के युवक पर भगाने का आरोप लगाते पत्नी की सकुशल बरामदगी व आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। जिक्र है कि बीते मंगलवार की रात विवाहिता घर से गायब हो गई। वही विवाहिता का ससुराल व मायका एक ही गांव में है। पुलिस छानबीन में जुटी है