डीग: लक्ष्मण मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा के साथ गूंजा शिवभक्ति का संदेश
शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में शनिवार से 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची।