राज उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार की सुबह 10 बजे से एनसीसी कैडेट्स का सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। शिविर में विद्यालय के चयनित एनसीसी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।