पनागर: इंद्रा नगर में झाड़ियों में भड़की भीषण आग, दमकल ने टाला बड़ा हादसा
रांझी के इंद्रा नगर में बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित सूनी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की गगनचुंबी लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। डरावनी बात यह थी कि जिस जगह आग भड़की, उससे महज कुछ ही दूरी पर घनी बस्ती बसी हुई थी, जिससे एक बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा था। स्थानीय लोगों