छतरपुर नगर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास
बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर द्वारा छत्रसाल चौराहे पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास पर बैठे और निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।