आरा: दवा लेकर लौट रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने संदेश में रौंदा, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Dec 2, 2025 संदेश थाना क्षेत्र के संदेश में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। जिसमें मौके पर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा शव के साथ सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग किया गया। करीब 3 घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस के पहल पर जाम हटाया गया।