बेगुं: मेनाल में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से पानी में गिरे 22 वर्षीय युवक की मौत, बेगू एसडीएच में किया गया पोस्टमार्टम
बेगू उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेनाल में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से पानी में गिरे 22 वर्षीय युवक की हुई मौत बेगू उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सोमवार सुबह 10:00 बजे किया गया पोस्टमार्टम। जोगणिया माता चौकी प्रभारी एएसआई लेखराज ने बताया कि अजमेर से घूमने आए युवकों के द्वारा सेल्फी ली जा रही थी तभी कान सिंह का पैर फिसल जाने से हुई मौत।