बलौदा: पंतोरा क्षेत्र के भारत माला रोड में ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर, हादसे में 2 युवकों की हुई मौत
जांजगीर चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के भारत माला रोड में ट्रेलर वाहन और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई थी. हादसे में पिकअप वाहन में सवार 2 युवक मनजीत राठिया और मुकेश राठिया की मौत हो गई है. वही 3 लोग घायल हुए है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है।